अमेरिका/यूरोप
10 Mar, 2026

ट्रंप-पुतिन की लंबी बातचीत, ईरान और यूक्रेन युद्ध पर हुई चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के तरीकों पर करीब साठ मिनट तक लंबी बातचीत की।

वाशिंगटन/मॉस्को, 10 मार्च।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से लंबी टेलीफोनिक बातचीत की। यह वार्ता सोमवार रात लगभग साठ मिनट तक चली। बातचीत का अधिकांश हिस्सा ईरान पर केंद्रित रहा, वहीं ट्रंप ने यूक्रेन जंग पर भी कुछ समय तक चर्चा की।

क्रेमलिन ने बताया कि ट्रंप ने पुतिन से ईरान युद्ध को जल्दी समाप्त करने के लिए कई प्रस्ताव रखे। पुतिन ने कहा कि वह खाड़ी के नेताओं और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के संपर्क में हैं। दोनों नेताओं ने इसके अलावा वेनेजुएला और ऊर्जा उद्योग से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार रूस ईरान को इस युद्ध में मदद कर रहा है, जबकि ट्रंप ऐसा नहीं मानते। व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा था कि रूस को ईरान के साथ कोई भी खुफिया जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत साफ और आपसी हितों पर केंद्रित रही। पुतिन ने ईरान युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप को कई प्रस्ताव दिए।

ईरान के उप विदेशमंत्री काजम गरीबाबादी के अनुसार रूस ने युद्धविराम की शर्तों पर उनसे संपर्क किया है। उन्होंने प्रेस टीवी पर बताया कि फ्रांस, चीन और रूस ने शांति प्रस्ताव की शर्तों पर बातचीत की। इसके कुछ समय बाद ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया कि पुतिन के साथ उनकी बातचीत बहुत अच्छी रही।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पुतिन से यूक्रेन में युद्ध समाप्त कराने और ईरान के साथ संघर्ष बंद करने में मदद करने का अनुरोध किया। उशाकोव ने यह भी बताया कि दोनों नेताओं ने तेल बाजार में कीमतों में तेजी पर भी चर्चा की।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।