नई दिल्ली, 12 मार्च 2026।
लोकसभा में गुरुवार को बजट सत्र के दूसरे चरण के चौथे दिन विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया, जिससे सदन शुरू होने के केवल दो मिनट बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया।
लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे प्रश्नकाल चलने दें, लेकिन विपक्ष ने हंगामा जारी रखा। इसके चलते सदन की कार्यवाही रोकनी पड़ी।
पिछले दिन बुधवार को अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी, जिसे ध्वनि मत से खारिज कर दिया गया था।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो गई है, क्योंकि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही पार्टी सदन से बाहर चली गई।



