लखनऊ, 11 फरवरी।
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को विधानसभा में 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ 35 लाख रुपये का बजट पेश किया।
यह बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में लगभग 12.9 प्रतिशत अधिक है। बजट में पूंजीगत व्यय 19.5 प्रतिशत है। शिक्षा और चिकित्सा के लिए आवंटन क्रमशः 12.4 प्रतिशत और 6 प्रतिशत रखा गया है। कृषि और सम्बद्ध सेवाओं के लिए कुल बजट का नौ प्रतिशत आवंटित किया गया है। बजट में 43 हजार 565 करोड़ 33 लाख रुपये की नई योजनाओं को शामिल किया गया है।


