अपराध
06 Mar, 2026

अनूपपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, चालक गिरफ्तार

अनूपपुर के भालूमाड़ा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

अनूपपुर, 6 मार्च।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार करते हुए वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना भालूमाड़ा के गेट दफाई मुख्य सड़क की है। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय भानू अपने घर की गली से निकलकर मुख्य सड़क की ओर आ रहा था, तभी सामने से तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भानू शुक्ला पुत्र शंकर शुक्ला, निवासी गेट दफाई भालूमाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

छत्तीसगढ़ के कोरबा का आरोपी

थाना प्रभारी विपुल शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए कोतमा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद कार चालक मयंक सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह, निवासी विकासनगर कोतमा को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि मयंक सिंह कोरबा, छत्तीसगढ़ की एक खदान में काम करता है और वहीं से लौट रहा था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।