शेयर बाज़ार
12 Feb, 2026

आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से बाजार दबाव में, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में फिसले

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, आईटी शेयरों में तेज बिकवाली। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में, बैंकिंग और मेटल शेयरों ने संभाला मोर्चा।

नई दिल्ली।

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार दबाव में रहा। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई और कुछ ही मिनटों में बिकवाली का दबाव बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में पहुंच गए। हालांकि शुरुआती 15 मिनट की तेज गिरावट के बाद बाजार में लिवाली लौटने से हालात में आंशिक सुधार भी देखने को मिला।

पहले घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स करीब 0.29 प्रतिशत और निफ्टी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते रहे। सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 245 अंकों की कमजोरी के साथ 83,988 के स्तर पर था, जबकि निफ्टी 72 अंकों की गिरावट लेकर 25,881 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कारोबार के दौरान आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव दिखा। इन्फोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयरों में 3 से 4.5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके विपरीत बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में मजबूती रही। श्रीराम फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और ओएनजीसी के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

बाजार की व्यापकता भी कमजोर रही। सक्रिय रूप से कारोबार कर रहे 2,659 शेयरों में से 1,753 शेयर गिरावट में और 906 शेयर बढ़त में रहे। सेंसेक्स के 30 में से 19 और निफ्टी के 50 में से 32 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

बुधवार को सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था, जबकि निफ्टी हल्की बढ़त लेकर बंद हुआ था।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।