नई दिल्ली, 20 फ़रवरी।
नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अमेरिका के आर्थिक मामलों के अवर सचिव जैकब हेलबर्ग की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का मकसद सेमीकंडक्टर और प्रौद्योगिकी सहयोग को और मजबूत करना है।
अमेरिका के आर्थिक मामलों के अवर सचिव जैकब हेलबर्ग ने कहा कि पैक्स सिलिका यह संदेश देता है कि भविष्य उनके लिए है जो निर्माण करते हैं और जब स्वतंत्र समाज साथ आते हैं तो नई संभावनाओं का सृजन होता है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पैक्स सिलिका समझौता सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, विनिर्माण और चिप डिजाइन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे देश में संपूर्ण सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को स्थापित करने में मदद मिलेगी।



