नई दिल्ली, 13 फरवरी।
ह्यूमन रिसोर्स, फैसिलिटी मैनेजमेंट और ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स सेवाएं देने वाली कंपनी पैन एचआर सॉल्यूशंस की शेयर बाजार में शुरुआत सुस्त रही। कंपनी के शेयर 78 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के एसएमई प्लेटफॉर्म पर महज 0.44 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 78.35 रुपये पर सूचीबद्ध हुए।
लिस्टिंग के बाद शुरुआती खरीदारी के दम पर शेयर 80 रुपये तक उछला, लेकिन जल्द ही बिकवाली हावी हो गई। सुबह 11 बजे तक शेयर 78.44 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। इस तरह आईपीओ निवेशकों को अब तक लगभग 0.56 प्रतिशत का सीमित लाभ मिला है।
11.85 गुना भरा था आईपीओकंपनी का 17.04 करोड़ रुपये का आईपीओ छह से दस फरवरी तक खुला था। निवेशकों से इसे अच्छा प्रतिसाद मिला और यह कुल 11.85 गुना सब्सक्राइब हुआ।
-
क्यूआईबी श्रेणी: 6.57 गुना
-
एनआईआई श्रेणी: 25.41 गुना
-
रिटेल श्रेणी: 8.99 गुना
आईपीओ के तहत 14.04 करोड़ रुपये के 18 लाख नए शेयर जारी किए गए, जबकि तीन करोड़ रुपये के चार लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे गए।
कर्ज घटाने और वर्किंग कैपिटल पर फोकसकंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग पुराने कर्ज को कम करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।
मुनाफे में लगातार वृद्धिप्रॉस्पेक्टस के अनुसार कंपनी की वित्तीय स्थिति में निरंतर सुधार दर्ज किया गया है।
-
2022-23 में शुद्ध लाभ: 3.88 करोड़ रुपये
-
2023-24 में शुद्ध लाभ: 4.20 करोड़ रुपये
-
2024-25 में शुद्ध लाभ: 5.02 करोड़ रुपये
अप्रैल से नवंबर 2025 के दौरान कंपनी 5.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर चुकी है। इसी अवधि में राजस्व 256.36 करोड़ रुपये से बढ़कर 283.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।



