भागलपुर, 11 मार्च।
पटना में बिहपुर विस के भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र ने बुधवार को नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने कहा कि इस दौरान उन्हें राज्यपाल का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने राज्यपाल के लंबी राजनीतिक सेवा, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।
ई. शैलेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक्ट ईस्ट नीति और पूर्वोत्तर के समग्र विकास के प्रयासों से क्षेत्र में संपर्क, विकास और सांस्कृतिक समन्वय को नई गति मिली है। ऐसे समय में राज्यपाल का नागालैंड का दायित्व संभालना प्रदेश और राष्ट्र दोनों के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगा।



