भागलपुर, 11 मार्च।
वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर 09 से 10 मार्च तक विशेष समकालीन अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 12 को जेल भेजा गया।
गिरफ्तारियों में लूट कांड के 3 आरोपी, शराब के साथ 4, शराब सेवन के 6 और वारंट के तहत 36 लोग शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने 1 मास्केट राइफल, 19 जिंदा कारतुस, 8 खोखा, 10 मोबाईल, 1 मोटरसाइकिल, 2 गैस चूल्हा, 2 सिलेंडर और 9400 रुपये नगद बरामद किए। इसके अलावा 0.75 लीटर विदेशी शराब और 27 लीटर देसी शराब भी जब्त की गई।
पुलिस ने कुल 1110 वाहनों की जांच की और फाइन के रूप में 1,18,500 रुपये वसूल किए। इस अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और नियमों का पालन सुनिश्चित करना बताया गया।


