रायपुर, 24 फरवरी।
भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम आज मुंबई में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ से 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता सोमवार देर रात मुंबई के लिए रवाना हुए। इस दल में पदाधिकारी, प्रवक्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हैं, जो प्रशिक्षण के बाद प्रदेश और जिला स्तर की कार्यशालाओं में मार्गदर्शन देंगे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय और सुश्री लता उसेंडी भी सत्र में भाग लेंगी। कार्यशाला में विभिन्न प्रांतीय प्रशिक्षण टोली और विषय प्रमुख संगठनात्मक मजबूती और विकास कार्यों पर अलग-अलग सत्रों में चर्चा करेंगे।
28 सदस्यीय दल में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मारकण्डेय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सीजीएमसीसी अध्यक्ष दीपक मस्हके, हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन अनुराग सिंहदेव, खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पांडेय, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, प्रशिक्षण अभियान संयोजक डॉ. अवधेश जैन, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, शताब्दी पाण्डेय, टेकेश्वर जैन, शिवनारायण पाण्डेय, आई सेल संयोजक सुनील पिल्लई और सोमेश पाण्डेय शामिल हैं।



