अमेरिका/यूरोप
11 Feb, 2026

ब्रिटेन: अफगान शरणार्थी अहमद मुलाखिल 12 साल की लड़की से दुष्कर्म में दोषी

ब्रिटेन की अदालत ने अफगान शरणार्थी अहमद मुलाखिल को 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म और अगवा करने के मामले में दोषी ठहराया, सहयोगी मोहम्मद कबीर बरी।

लंदन, 11 फरवरी।

ब्रिटेन की अदालत ने 23 वर्षीय अफगान शरणार्थी अहमद मुलाखिल को 12 साल की एक लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी ठहराया है। वकीलों के अनुसार मुलाखिल ने पिछले साल जुलाई में मध्य इंग्लैंड के न्युनेटन शहर के एक पार्क में इस लड़की को निशाना बनाया था।

स्काई न्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार इस मुकदमे की सुनवाई वारविक क्राउन कोर्ट में हुई। घटना के सामने आते ही शहर में विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने सेंट जॉर्ज क्रॉस और यूनियन के झंडे पकड़े और "नावों को रोको" तथा "हमें अपना देश वापस चाहिए" के नारे लगाते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया।

मुलाखिल को वारविक क्राउन कोर्ट ने एकमत से दोषी ठहराया। सुनवाई से पहले ही उसने दुष्कर्म के आरोप को स्वीकार कर लिया था। कोर्ट ने उसे इस घटना का वीडियो बनाने का दोषी भी ठहराया। वहीं, इस कृत्य में सहयोगी अफगान नागरिक मोहम्मद कबीर को बरी कर दिया गया। कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार, कबीर 24 साल का है, लेकिन जूरी को बताया कि वह 22 साल का है। उसे इसलिए बरी किया गया कि उसने पीड़ित को छुआ तक नहीं और न ही उसके प्रति कोई गलत इरादा था।

कोर्ट को बताया गया कि मुलखिल इस घटना से चार महीने पहले ब्रिटेन आया था और उसने अफगानिस्तान में हुई "समस्याओं" के आधार पर इमिग्रेशन आवेदन दिया था। कोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वह छोटी नाव से आया था या कबीर भी 2024 के क्रिसमस के दिन इसी तरह ब्रिटेन आया था।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।