अपराध
05 Mar, 2026

जोधपुर में युवक से चेन लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर में युवक के गले से चांदी की चेन लूटने के मामले में देवनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरी घटना में महिला से पर्स छीनने वाले बदमाश की तलाश जारी है।

जोधपुर, 05 मार्च।

कमिश्नरेट की देवनगर थाना पुलिस ने युवक के गले से चांदी की चेन और लॉकेट लूट के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। होली से एक दिन पहले शहर में लूट की दो घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें एक मामले में महिला के हाथ से पर्स भी छीना गया था।

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार खेमें का कुआं मिरासी कॉलोनी निवासी ललित पुत्र ओमप्रकाश वैष्णव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी पत्नी के साथ पाल रोड सेक्टर 21 मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए एक बदमाश ने उसके गले में पहनी चांदी की चेन पर झपट्टा मारकर उसे तोड़ लिया और फरार हो गया। चेन में सोने का पेंडेंट भी लगा हुआ था।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और संदिग्ध राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर निवासी आसिफ को शांति भंग के आरोप में पहले पकड़ा गया था, जिसे बाद में चेन लूट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ प्रतापनगर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और शास्त्रीनगर थानों में पहले से भी मामले दर्ज हैं और अधिकतर मामलों में आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है।

वहीं दूसरी ओर प्रतापनगर थाना पुलिस के अनुसार नाईवाऊ नागौर हाल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 10 निवासी जितेंद्र पुत्र छोटेलाल सैन ने रिपोर्ट दी कि वह 2 मार्च को अपनी पत्नी के साथ प्रतापनगर स्थित शुभम अस्पताल रोड से गुजर रहा था। उसी समय पीछे से आए एक बदमाश ने उसकी पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पर्स में कुछ नकदी और मोबाइल फोन सहित अन्य सामान रखा हुआ था। इस मामले में अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।