नई दिल्ली, 19 फरवरी।
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर भारतीय विदेशी मुद्रा बाजार गुरुवार को बंद रहेगा। विदेशी मुद्रा में लेन-देन शुक्रवार को होगा। घरेलू शेयर बाजार में हालांकि कारोबार जारी रहेगा, लेकिन पैसों और शेयरों का सेटलमेंट आज नहीं होगा।
महाराष्ट्र में आज छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे, जबकि सार्वजनिक परिवहन सामान्य रूप से चलेगा। जयंती के कारण बाजार में सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा, लेकिन शेयरों की खरीद-बिक्री हमेशा की तरह जारी रहेगी। केवल पैसों और शेयर का लेन-देन (Settlement) आज नहीं होगा।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 19 फरवरी को केवल महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन राज्य में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, इसलिए मुंबई, नागपुर और बेलापुर समेत महाराष्ट्र की सभी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।



