रायपुर, 18 फरवरी।
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। दोनों सीटों पर मतदान 16 मार्च को होगा।
आयोग के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों पर पूरी की जाएगी।
ये सीटें कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य तेजपाल सिंह तुलसी और फूलोदेवी नेताम का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हो रही हैं।
विधानसभा में वर्तमान संख्या बल को देखते हुए राजनीतिक समीकरण ऐसे हैं कि इस बार एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है।



