मध्य प्रदेश
11 Mar, 2026

सागर में आज ज्ञानवीर विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर और दमोह दौरे के दौरान ज्ञानवीर विश्वविद्यालय का उद्घाटन, महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में सहभागिता और करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

भोपाल, 11 मार्च

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सागर जिले के खुरई रोड स्थित ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विश्वविद्यालय का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

जनसंपर्क अधिकारी शिवम शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दमोह और सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री दमोह जिले के हटा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे लगभग 405 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर पहुंचकर ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत करेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की ओर से संयुक्त रूप से ‘युवा संगम’ वृहद रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।

|

मुरैना: पत्नी के साथ सो रहे युवक की गोली लगने से मौत, हत्या या आत्महत्या?, जांच में उलझे सवाल

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सिहौनियां थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक 25 वर्षीय युवक लवकुश माहौर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था। रात करीब 3 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो युवक मृत अवस्था में मिला। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जहां कमरे में टूटी हुई चूड़ियां मिलने से पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि युवक की कनपटी पर नजदीक से गोली चलाए जाने के निशान और गन पाउडर के अवशेष मिले हैं। वहीं, मृतक के भाई ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुरानी रंजिश की बात कही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।