उत्तर प्रदेश
25 Feb, 2026

जापान में मुख्यमंत्री योगी ने कोनोइके ट्रांसपोर्ट से निवेश अवसरों पर की अहम चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे में लॉजिस्टिक्स, मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग और औद्योगिक निवेश पर जापानी कंपनी से चर्चा कर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

टोक्यो, 25 फरवरी 2026

उत्तर प्रदेश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और उच्च मूल्य विनिर्माण का मजबूत केंद्र बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे के पहले ही दिन निवेश संवाद की शुरुआत करते हुए बड़ी औद्योगिक बैठक की। जापान की राजधानी टोक्यो में उन्होंने कोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी शीगेकी तानाबे के साथ विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग सुविधा, मल्टीमॉडल परिवहन नेटवर्क और मेडिकल उपकरण निर्माण क्षेत्र में निवेश संभावनाओं पर विस्तार से विचार किया गया।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश अब निवेशकों के लिए अत्यंत अनुकूल औद्योगिक वातावरण प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य का भौगोलिक और औद्योगिक ढांचा तेजी से विकसित हो रहा है। राज्य पहले से ही डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नेटवर्क से जुड़ा है, जिससे माल परिवहन की गति तेज होने के साथ लागत भी कम हो रही है। उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क का भी उल्लेख किया और कहा कि यह परियोजना जापानी कंपनियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी। मुख्यमंत्री ने भारत-जापान आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

टोक्यो पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उनका स्वागत यामानाशी प्रांत के उप राज्यपाल जुनिचि इशिदरा ने किया। इस दौरान भारत की राजदूत नगमा एम मलिक तथा भारतीय समुदाय के कई सदस्य भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को भारत और जापान के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक सहयोग का प्रतीक माना जा रहा है। टोक्यो पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह उगते सूरज की भूमि को नमस्कार करते हैं।

|

जन समस्याओं के निस्तारण में शिथिलता अक्षम्य : मुख्यमंत्री

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। करीब 150 लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्होंने उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो और जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे, जिनकी मदद के लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।