लखनऊ, 27 फ़रवरी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल होली के मौके पर कर्मचारियों के लिए चार दिन का अवकाश घोषित किया है। पहले 2 और 4 मार्च को छुट्टी थी, अब 3 मार्च को भी अवकाश रहेगा। इसके बदले 28 फरवरी को सभी राज्य कार्यालय खुलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि सभी सरकारी कर्मचारियों, आउटसोर्सिंग/संविदा कर्मियों और सफाई कर्मचारियों का वेतन होली से पहले दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंग खेला जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के लिए कड़े निर्देश दिए। इस तरह, इस साल होली पर कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी का लाभ मिलेगा।



