नई दिल्ली।
क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का 3100 करोड़ रुपये का आईपीओ निवेश के लिए खोल दिया गया है। इस इश्यू में निवेशक 25 फरवरी तक बोली लगा सकते हैं। शेयरों का अलॉटमेंट 26 फरवरी को होगा, जबकि 27 फरवरी को शेयर डीमैट खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। कंपनी के शेयर दो मार्च को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की संभावना है।
आईपीओ का प्राइस बैंड 1000 से 1053 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 14 शेयर होंगे, जिसके लिए रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 14742 रुपये निवेश करने होंगे। अधिकतम 13 लॉट तक आवेदन किया जा सकता है। इस इश्यू में कुल 2.94 करोड़ शेयर जारी किए जा रहे हैं।
कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत होती दिख रही है। पिछले कुछ वर्षों में राजस्व और लाभ में वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि कंपनी पर कर्ज का बोझ भी बढ़ा है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, कंपनी को 2023 में घाटा हुआ था, जो अगले वर्षों में कम होकर लाभ में बदल गया।



