शेयर बाज़ार
11 Feb, 2026

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती बढ़त के बाद बिकवाली का दबाव हावी हो गया। पहले घंटे के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

नई दिल्ली, 11 फरवरी।

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव का माहौल देखने को मिला। दिन की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के समर्थन से सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई, लेकिन कुछ ही देर में बिकवाली हावी होने से दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में फिसल गए। पहले घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत और निफ्टी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड करते नजर आए।

शुरुआती एक घंटे में प्रमुख शेयरों में आयशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल, मैक्स हेल्थकेयर, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाइटन कंपनी के शेयर 6.17 प्रतिशत से 1.61 प्रतिशत तक मजबूत रहे। वहीं कोल इंडिया, ओएनजीसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और ट्रेंट लिमिटेड के शेयर 2.08 प्रतिशत से 1.08 प्रतिशत तक कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे।

अब तक के कारोबार में कुल 2,680 शेयरों में सक्रिय ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,128 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में रहे, जबकि 1,552 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते दिखे। सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी रही और 20 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 शेयर बढ़त में और 34 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आए।

बीएसई सेंसेक्स 65.23 अंकों की बढ़त के साथ 84,339.15 पर खुला और शुरुआती मिनटों में 84,487.34 के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बिकवाली बढ़ने से यह नीचे फिसलकर सुबह करीब 10 बजे 84,146.37 पर आ गया। बाद में हल्की खरीदारी से कुछ सुधार हुआ। सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 72.47 अंकों की गिरावट के साथ 84,201.45 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 62.30 अंकों की बढ़त के साथ 25,997.45 पर खुला और 26,009.40 तक पहुंचा, लेकिन जल्द ही बिकवाली के दबाव में आकर लाल निशान में फिसल गया। सुबह करीब 10 बजे यह 25,909.85 तक गिर गया। बाद में लिवाली के प्रयास से मामूली सुधार दिखा। सुबह 10:15 बजे निफ्टी 7.75 अंकों की कमजोरी के साथ 25,927.40 पर ट्रेड कर रहा था।

इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 208.17 अंक (0.25 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 84,273.92 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 67.85 अंक (0.26 प्रतिशत) उछलकर 25,935.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।