अपराध
25 Feb, 2026

फर्रुखाबाद में मौरंग के पैसे के विवाद में चचेरे भाई की हत्या

फर्रुखाबाद के नवाबगंज क्षेत्र में मौरंग की रकम के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में लाठी से हमला कर एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है।

फर्रुखाबाद, 25 फरवरी 2026

फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मौरंग की रकम के बंटवारे को लेकर चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद में हिंसक संघर्ष हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जब चाचा और ताऊ के परिवार के सदस्यों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार चाचा और उसके बेटों ने ताऊ के बेटे उदय प्रताप (30) के सिर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात डायल 112 को सूचना मिली थी कि गांव सिरोली नवादा में मौरंग के पैसों के बंटवारे को लेकर उदय प्रताप और कुणाल, बाबा तथा सकते पक्ष के बीच झगड़ा हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल उदय प्रताप को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्ष चाचा-ताऊ के परिवार से जुड़े हुए हैं और मौरंग कारोबार से जुड़े पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।