अपराध
06 Mar, 2026

राजगढ़ में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म कर हत्या, आरोपित भतीजा गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भोजपुर थाना पुलिस ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले आरोपित भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

भोजपुर (राजगढ़), 06 मार्च।

आरोप है कि आरोपित ने महिला के साथ गलत काम करने के बाद दांतों से उसकी जीभ और नाक काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल बंजारे ने शुक्रवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 4 मार्च को ग्राम घाटाखेड़ी के गेहूं के खेत में 65 वर्षीय महिला गंभीर हालत में पड़ी मिली थी। उसके जीभ, नाक और जबड़े पर गंभीर चोट के निशान थे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल महिला को खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान मृतका के पुत्र ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन रात में पप्पू पुत्र कालूसिंह भील के खेत पर खाने-पीने की पार्टी आयोजित की गई थी। फरियादी अपनी मां को खेत पर बनी टापरी में अकेला छोड़कर पार्टी में शामिल होने चला गया था।

पार्टी में रामनिवास पुत्र रायसिंह, पप्पू पुत्र कालूसिंह और सुनील पुत्र मानसिंह मौजूद थे। कुछ देर बाद रामनिवास बिना बताए वहां से चला गया। पार्टी खत्म होने के बाद फरियादी जब टापरी पर पहुंचा तो उसकी मां वहां नहीं मिली। तलाश करने पर वह खेत में गंभीर हालत में पड़ी मिली।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन, काले रंग का लोअर और लाल रंग का अंडरवियर जब्त किया। इसके आधार पर पुलिस ने संदेह के आधार पर रामनिवास (26) पुत्र रायसिंह भील को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसकी मृतका पर बुरी नजर थी। उसने पार्टी का बहाना बनाकर महिला के बेटे सहित परिचितों को बुलाया और कुछ देर बाद योजना के तहत खेत पर बनी टापरी पर पहुंच गया। वहां से वह बुजुर्ग महिला को जबरन खेत में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया।

विरोध करने पर आरोपित ने क्रूरता दिखाते हुए अपने दांतों से महिला की नाक और मुंह काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि आरोपित महिला के परिवार का ही भतीजा है और लंबे समय से उस पर बुरी नजर रखता था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अतिरिक्त धारा 64(2)एल और 66 बीएनएस भी जोड़ी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।