राजनीति
19 Feb, 2026

गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि पर शीर्ष नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

19 फ़रवरी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर गोखले को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आजादी के आंदोलन में युवाओं को शामिल कर स्वतंत्रता के लिए प्रेरित किया और समाज सुधार व अस्पृश्यता उन्मूलन में भी लगातार कार्य किया, वहीं उनके स्पष्टवादी दृष्टिकोण को देशहित के विषयों में हमेशा याद किया जाएगा।

सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कुशल राजनीतिक व सामाजिक नेता और स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखने वाले गोखले को श्रद्धांजलि दी।

किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मां भारती के वीर सपूत और महान समाज सुधारक गोखले के ओजस्वी विचार और आदर्श जीवन राष्ट्र सेवा और जनकल्याण हेतु प्रेरित करते रहेंगे।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरीराज सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी गोखले की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोखले के राष्ट्रसेवा, शिक्षा प्रसार और जनजागरण के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि औपनिवेशिक शासन के खिलाफ उनके योगदान से पीढ़ियों को न्याय, स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती रहेगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक दिशा देने और सामाजिक सुधार में उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर बताया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि गोखले ने संवैधानिक मर्यादाओं और शुचिता पूर्ण राजनीति के माध्यम से स्वतंत्रता के लिए निरंतर संघर्ष किया, उनकी विद्वत्ता और जनकल्याण निष्ठा आज भी प्रेरणादायक है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक उत्थान, शिक्षा प्रसार और राष्ट्रभावना जागृत करने में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।