अपराध
02 Mar, 2026

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म मामला: होटल मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने होटल मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। जांच जारी है।

हरिद्वार, 02 मार्च। 

पति से मिलने हरिद्वार आई एक महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। इस मामले में पुलिस ने होटल मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की रहने वाली है और उसका पति हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक फैक्ट्री में कार्यरत है। महिला शनिवार देर शाम अपने पति से मिलने आई थी। आरोप है कि बस अड्डे के पास एक ऑटो चालक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने वाहन में बैठा लिया और कुछ दूरी पर ले जाकर कार में बैठा दिया।

पीड़िता के अनुसार, कार चालक महिला को शिवमूर्ति गली स्थित एक होटल में ले गया, जहां ऑटो चालक भी उसके पीछे पहुंचा और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने तुरंत शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर आरोपियों को नहर पटरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक नहटौर (बिजनौर) का निवासी, दूसरा ज्वालापुर के शास्त्रीनगर कड़च्छ क्षेत्र का निवासी, और तीसरा होटल मैनेजर है, जो मूल रूप से कुंदरकी (मुरादाबाद) का रहने वाला है और हरिद्वार में रह रहा था।

पुलिस ने वारदात वाले गेस्ट हाउस और आसपास के होटलों की भी जांच की। सात होटल संचालकों को करीब 23 घंटे तक हिरासत में रखकर पूछताछ की गई। होटल रजिस्टर, ग्राहकों की आईडी, सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों से जानकारी जुटाई गई। महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

कोतवाली प्रभारी ने कहा कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।