अपराध
17 Feb, 2026

जलाभिषेक को लेकर कांवड़ियों में खूनी संघर्ष, पुलिस ने 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की

औरैया में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को लेकर कांवड़ियों में झड़प हुई, पुलिस ने 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

औरैया, 17 फरवरी।

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम बरबटपुर में महाशिवरात्रि पर शिवालय में पहले जलाभिषेक को लेकर दो कांवड़ियों और उनके परिजनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो बाद में गांव में हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, बरबटपुर निवासी श्याम सिंह और अजय सिंह फर्रुखाबाद के श्रृंगीरामपुर से गंगाजल लेकर गांव के शिवालय पहुंचे। जलाभिषेक को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़कर धक्का-मुक्की में बदल गया। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों ने पूजा-अर्चना की।

लेकिन गांव लौटने पर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। इस झड़प में श्याम सिंह, उनके भाई शिवकुमार और अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अयाना में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने अजय सिंह को चिचौली मेडिकल कॉलेज तथा श्याम सिंह को सैफई रेफर कर दिया।

अजय सिंह के पिता धुन्नू सिंह की तहरीर पर श्याम सिंह उर्फ राजू, शिवकुमार, राजकुमार और लखन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। दूसरे पक्ष से श्याम सिंह के बेटे नीरज ने धर्म सिंह, मंगल सिंह, छुन्नू सिंह, कीरत सिंह, उत्तम सिंह और ब्रजेश के दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने पर कुल 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, घायलों का उपचार जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।