अन्य राज्य
06 Feb, 2026

जम्मू-कश्मीर के लिए 1.13 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश, उमर अब्दुल्ला

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 2026-27 के लिए 1,13,767 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

जम्मू, 06 फरवरी (हि.स.)।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में केंद्र शासित प्रदेश के लिए 1,13,767 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश यह शुद्ध बजट अनुमान परिवहन एवं साधन अग्रिम तथा अतिऋण को शामिल किए बिना तय किया गया है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, कुल बजट में से 80,640 करोड़ रुपये राजस्व व्यय और 33,127 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित किए गए हैं। वर्ष 2026-27 के बजट अनुमानों के तहत राजस्व प्राप्ति 90,018 करोड़ रुपये और पूंजीगत प्राप्ति 23,749 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

उन्होंने सदन को जानकारी दी कि कर और गैर-कर मदों से प्राप्त होने वाले स्व-राजस्व का अनुमान 31,800 करोड़ रुपये लगाया गया है। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर को 42,752 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता और 13,400 करोड़ रुपये की पूंजीगत सहायता मिलने का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट केंद्र शासित प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और आर्थिक सुदृढ़ीकरण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।