अपराध
07 Feb, 2026

कमरे में मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

जमालपुर थाना क्षेत्र के डोहरी गांव में 28 वर्षीय विवाहिता रोशनी पटेल का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मीरजापुर, 07 फरवरी।

जमालपुर थाना क्षेत्र के डोहरी गांव में शुक्रवार देर रात 28 वर्षीय विवाहिता रोशनी पटेल का शव संदिग्ध हालात में कमरे के भीतर बेड पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार कमरे के सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा लटका मिला, जबकि महिला का शव बेड पर पड़ा था। बेड पर एक कुर्सी भी रखी पाई गई। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

परिजनों ने बताया कि रोशनी की शादी नवंबर 2019 में डोहरी गांव निवासी गोविंद पटेल से हुई थी। उसका मायका बिहार के कैमूर जिले के मदुरना गांव में है। उसके दो बच्चे—पुत्र अखंड और पुत्री अद्विका—हैं। मृतका के पिता राधेश्याम और भाई दीपू ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।