अपराध
05 Mar, 2026

बरेली में होली की रात टेंट कारोबारी का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में होली की रात टेंट कारोबारी का शव बाजार में टिनशेड की पाइप से लटका मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस जांच में जुटी।

बरेली, 05 मार्च।

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में होली की रात एक टेंट कारोबारी का शव उसकी ही मार्केट में दुकान के सामने टिनशेड की पाइप से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया और हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

उतरनपुर गांव निवासी 32 वर्षीय हरपाल मौर्य पीलीभीत हाईवे किनारे स्थित मौर्य मार्केट के मालिक थे। यहां उनकी लगभग 20 दुकानें हैं, जिनमें कई किराये पर दी गई हैं। हरपाल स्वयं टेंट का कारोबार करते थे। परिजनों के अनुसार बुधवार को दिन में उन्होंने परिवार और परिचितों के साथ होली खेली थी और शाम के समय वह अपनी मार्केट की ओर चले गए थे।

बताया जाता है कि रात करीब आठ बजे बाजार से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर दुकान के सामने टिनशेड के पाइप से लटके शव पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों का कहना है कि हरपाल की हत्या की गई है और बाद में साजिश के तहत शव को फंदे से लटका दिया गया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। पुलिस के देर से पहुंचने की बात कहते हुए कुछ लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की, हालांकि स्थानीय लोगों ने समझाकर स्थिति को शांत करा दिया।

घटनास्थल के पास एक कढ़ाई में पकौड़ी और मुर्गे का मीट भी रखा मिला, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। सीओ नवाबगंज और हाफिजगंज थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आरोपों को भी जांच में शामिल किया गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।