उत्तरकाशी, 16 फ़रवरी।
महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखामंडल से लौट रहे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रविवार देर रात तहसील पुरोला के अंतर्गत ग्राम सोन्दाड़ी के पास एक बुलेरो वाहन (संख्या यूके-07-3400) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला पहुंचाया।
चिकित्सकों के अनुसार दो घायलों का उपचार सीएचसी पुरोला में चल रहा है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल युवकों को दून के हायर सेंटर रेफर किया गया। वाहन लाखामंडल से मोरी की ओर जा रहा था। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
घायकों की पहचान इस प्रकार है:
-
हिमांशु रावत (18), पुत्र मनोज रावत, ग्राम कुनार, तहसील मोरी
-
चुनू (16), पुत्र प्रताप कुवर, ग्राम भितरी, तहसील मोरी
-
रितिक रावत (18), पुत्र किनाब सिंह रावत, ग्राम सालरा, तहसील मोरी (दून अस्पताल रेफर)
-
अभिषेक (18), पुत्र नामालूम, ग्राम कोटगांव, तहसील मोरी (दून अस्पताल रेफर)


