न्यायपालिका
03 Mar, 2026

लवल के गोबिंद नगर बुस्टिंग स्टेशन हादसे में बड़ी कार्रवाई, एसडीओ व जेई निलंबित

पलवल के गोबिंद नगर स्थित बूस्टिंग स्टेशन के अंडरग्राउंड वाटर टैंक में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत के मामले में विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। लापरवाही पाए जाने पर एसडीओ और जेई को निलंबित कर दिया गया, जबकि एक्सईन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। विभाग ने प्रदेशभर में सभी बूस्टिंग स्टेशनों और जल टैंकों पर सुरक्षा मानकों की सख्त पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पलवल, 03 मार्च (हि.स.)। पलवल शहर के गोबिंद नगर स्थित बुस्टिंग स्टेशन के अंडरग्राउंड वाटर टैंक में डूबने से 26 फरवरी को 12 वर्षीय बच्चे की हुई दर्दनाक मौत के मामले में विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। लापरवाही पाए जाने पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण विभाग ने पलवल में तैनात संबंधित एसडीओ और जेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि संबंधित एक्सईन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।विभागीय स्तर पर की गई प्रारंभिक जांच में पलवल स्थित बुस्टिंग स्टेशन पर सुरक्षा मानकों के पालन में कमी सामने आने पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पलवल सहित प्रदेशभर में सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।गौरतलब है कि 26 फरवरी को पलवल के गोबिंद नगर क्षेत्र में स्थित बूस्टिंग स्टेशन परिसर के अंडरग्राउंड वाटर टैंक में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद पलवल शहर में शोक और रोष का माहौल बन गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी। विभागीय अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि पलवल जिले के सभी बूस्टिंग स्टेशनों, वाटर टैंकों और संबंधित परिसरों का तत्काल निरीक्षण किया जाए तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। जहां भी कमियां पाई जाएं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विभाग ने दोहराया है कि पलवल में आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिम्मेदारी तय करते हुए आगे भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।