अपराध
11 Feb, 2026

मणिकर्ण घाटी में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, 7 ग्राम बरामद

कुल्लू में मणिकर्ण घाटी से पंजाब के युवक अमित सेतिया को सात ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। मामला मणिकर्ण थाना को सुपुर्द।

कुल्लू, 11 फ़रवरी।

मणिकर्ण घाटी में हेरोइन तस्करी के आरोप में पंजाब के एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

मामला गत मंगलवार देर शाम उस समय उजागर हुआ जब एसटीएफ की टीम इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्थानीय स्तर पर नशा बेच रहा है। सूचना मिलने पर टीम ने गांव चोज में दबिश दी, जहां से पंजाब के युवक अमित सेतिया से 7 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। टीम ने नशे की खेप को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

एसटीएफ के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान अमित सेतिया (30) पुत्र वीरेंद्र कुमार सेतिया, निवासी हाउस नंबर 78, गली नंबर 3, गुरु राम दास एवेन्यू, ग्रीन फील्ड, थाना माजठा रोड, तहसील एवं जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। आगामी कार्रवाई के लिए मामला मणिकर्ण थाना के सुपुर्द किया गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।