उत्तर प्रदेश
28 Feb, 2026

पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, भाई ने हत्या की जताई आशंका

प्रयागराज के मुंगारी गांव में विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी।

प्रयागराज, 28 फरवरी 2026।

प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगारी बल्लू का डेरा गांव में शनिवार को घर के पीछे एक पेड़ से विवाहिता का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी बल्लू का डेरा गांव निवासी संजू यादव (32) पत्नी मनोज यादव का शव घर के पीछे लगे पेड़ की डाल से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पति-पत्नी के बीच शुक्रवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शनिवार सुबह विवाहिता का शव पेड़ पर लटका मिलने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मृतका के भाई राजेश यादव ने बताया कि उनकी बहन के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं।

परिजनों ने बताया कि मृतका का पति मनोज यादव मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार रात हुए विवाद के बाद सुबह इस घटना की सूचना मिली, जिससे परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।