मध्य प्रदेश
18 Feb, 2026

मौसम में फिर बदलाव, 22 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में सक्रिय दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से 22 जिलों में आंधी-बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। रात और सुबह हल्की सर्दी बनी रहेगी।

भोपाल, 18 फरवरी।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। इनमें इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन सहित कई जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से अधिकांश जिलों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मंगलवार रात रतलाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को ग्वालियर-चंबल अंचल में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

बुधवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश के आसार हैं। वहीं भोपाल, बड़वानी, खरगोन, देवास, सीहोर, विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना और सतना में बादल छाए रह सकते हैं।

गुरुवार को ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ने से मौसम सामान्य हो जाएगा।

रात में हल्की सर्दी बरकरार

प्रदेश में फिलहाल रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होगी। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा, जबकि दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। 18 फरवरी को 22 जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है, वहीं 19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सिस्टम का असर बना रह सकता है।

करौंदी रहा सबसे ठंडा

मंगलवार रात कटनी जिले का करौंदी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में 8.1 डिग्री, पचमढ़ी में 8.8 डिग्री और रीवा में 9.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। बड़े शहरों में भोपाल में 14 डिग्री, इंदौर में 16.8 डिग्री, ग्वालियर में 13 डिग्री, उज्जैन में 16.2 डिग्री और जबलपुर में 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।