अपराध
20 Feb, 2026

मीरजापुर साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी का 77 हजार रुपये का मामला सुलझाया

मीरजापुर साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के 77 हजार रुपये पीड़ित महिला के खाते में वापस कराए और साइबर जागरूकता की सलाह दी।

मीरजापुर, 20 फरवरी।

मीरजापुर शहर कोतवाली की साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए हुई ठगी के मामले में वासलीगंज स्थित संकटमोचन गली निवासी सोनम श्रीवास्तव के खाते में 77 हजार रुपये वापस कराए।

जानकारी के अनुसार, सोनम श्रीवास्तव ने 23 अक्टूबर 2025 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि एक ई-कॉमर्स साइट के माध्यम से उनके साथ 77 हजार रुपये की ठगी हुई। शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी जांच व बैंकिंग संस्थानों से समन्वय स्थापित किया। लगातार प्रयासों के बाद शुक्रवार को पूरी रकम पीड़ित महिला के खाते में जमा कराई गई। रकम लौटने पर सोनम ने टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने उन्हें साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए और अन्य लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। इस कार्रवाई में शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा और महिला आरक्षी पारुल श्रीवास्तव की प्रमुख भूमिका रही।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।