मुरादाबाद, 16 फरवरी।
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित मो. अहद उर्फ आहद को नागफनी थाने की पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लाकर आरोपित से पूछताछ की। किशोरी को पहले ही बरामद किया जा चुका था।
पुलिस के अनुसार नागफनी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 22 दिसंबर 25 को अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 21 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे घर से गायब हो गई थी। पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने कहा कि असालतपुरा बड़ी मस्जिद के पास रहने वाला मोहम्मद अहद उर्फ आहद उर्फ अरशद ने उसे बहला-फुसला कर ले गया।
आरोपित उसे महाराष्ट्र के दहीसर, मुंबई ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपहरण के आधार पर दर्ज मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएँ भी जोड़ी।
थाना नागफनी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि 12 फरवरी को पुलिस टीम ने मोहम्मद अहद उर्फ आहद उर्फ अरशद को गिरफ्तार किया। सोमवार को आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



