अपराध
05 Mar, 2026

मुरादाबाद में ओवर ब्रिज के नीचे पति-पत्नी के शव मिले

मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में सोनकपुर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे पति-पत्नी के खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुरादाबाद, 05 मार्च 2026

मझोला थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सोनकपुर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे पति-पत्नी के खून से लथपथ शव मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चर्चा है कि आठ वर्ष तक संतान न होने को लेकर चल रहा घरेलू विवाद इस घटना की वजह बना। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ने पहले पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या की और बाद में स्वयं आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मझोला थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी विनोद की शादी करीब आठ वर्ष पहले ममता से हुई थी। लंबे समय से संतान न होने को लेकर दोनों के बीच तनाव बताया जा रहा है। विनोद-ममता के परिजन शीला और राजकुमार के अनुसार इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार देर शाम भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों घर से निकल गए। कुछ समय बाद पुलिस से सूचना मिली कि चाकुओं से गोदे हुए दोनों के शव सोनकपुर ओवर ब्रिज के नीचे पड़े मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक पति ने पत्नी पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया और उसकी भी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मझोला थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

मामले में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पत्नी की हत्या के मामले में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।