दक्षिण एशिया
10 Feb, 2026

नेपाल की तमाकोशी नदी में बस गिरने से 9 यात्रियों की मौत

नेपाल में काठमांडू से ओखलढुंगा जा रही बस तमाकोशी नदी में गिर गई, हादसे में 9 लोगों की मौत, बचाव दल अन्य यात्रियों की तलाश में जुटा।

काठमांडू, 10 फरवरी।

काठमांडू से ओखलढुंगा जा रही एक यात्री बस मंगलवार दोपहर को तमाकोशी नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

रामेछाप के प्रमुख जिला अधिकारी श्याम कृष्ण थापा ने बताया कि बागमती प्रदेश की (03–01-005 ख 9975) बस रामेछाप जिले के मन्थली नगरपालिका स्थित त्रिवेणी घाट पर नदी में जा गिरी। बस काठमांडू से आठ यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी, लेकिन हादसे के समय इसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे लोगों सहित लगभग 17 लोग सवार थे। छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हुई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा।

थापा ने बताया कि सशस्त्र पुलिस बल के गोताखोर और स्थानीय आपदा प्रबंधन टीम नदी में गिरे अन्य लोगों की तलाश में जुटे हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।