न्यायपालिका
26 Feb, 2026

पटपड़गंज से 2020 में मनीष सिसोदिया की जीत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

दिल्ली उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने 2020 के पटपड़गंज विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया की जीत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि याचिका उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है।

नई दिल्ली, 26 फ़रवरी।

दिल्ली उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने 2020 के विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज विधानसभा सीट से मनीष सिसोदिया के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने वाली सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि चुनाव याचिका उच्च न्यायालय से खारिज होने के बाद उसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है। अब उच्च न्यायालय में यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है।

यह याचिका 2020 के विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव हार चुके प्रताप चंद्र ने दायर की थी। प्रताप चंद्र को 2020 के विधानसभा चुनाव में 95 वोट मिले थे। याचिका में आरोप लगाया गया था कि चुनाव के दौरान मनीष सिसोदिया ने जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 126 के तहत भ्रष्ट आचरण किया। याचिका में कहा गया था कि मनीष सिसोदिया ने अपने नामांकन हलफनामे में अपने आपराधिक इतिहास का कोई जिक्र नहीं किया था।

उच्च न्यायालय की सिंगल पीठ ने 17 जनवरी को याचिका खारिज कर दी थी। जस्टिस जसमीत सिंह की पीठ ने कहा था कि याचिका में कई तथ्य ऐसे नहीं हैं, जिससे लगे कि याचिका सुनवाई के योग्य है। कोर्ट ने कहा कि याचिका में जो आरोप लगाए गए हैं, वे सामान्य आरोप हैं और जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 83 के तहत आवश्यक तथ्य पेश नहीं किए गए हैं। कोर्ट ने कहा कि किसी चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका में धारा 100 (1)(डी) के तहत यह स्पष्ट होना चाहिए कि कथित भ्रष्ट आचरण से चुनाव परिणाम कैसे प्रभावित हुआ। लेकिन याचिका में यह तथ्य बिल्कुल नदारद था।

कोर्ट ने कहा था कि याचिका में जो फोटो लगाए गए हैं, उनमें पार्टी के चुनाव चिह्न और नाम हैं और उसमें सिसोदिया का कोई जिक्र नहीं है। कोर्ट ने कहा कि यह फोटो चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद 48 घंटे के प्रतिबंधित समय के दौरान के थे कि नहीं, इसका कोई जिक्र नहीं था।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।