अन्य राज्य
24 Feb, 2026

गुरुग्राम: शिकायत से पहले ही करें समस्याओं का समाधान, आयुक्त प्रदीप दहिया के निर्देश

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को सड़क, सीवर, पेयजल व स्ट्रीट लाइट समस्याओं पर सक्रिय रहकर बिना शिकायत का इंतजार किए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गुरुग्राम, 24 फरवरी।

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत आने का इंतजार न करें, बल्कि स्वयं क्षेत्र में जाकर निरीक्षण करें और समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मंगलवार को निगम कार्यालय में कार्यकारी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं और कनिष्ठ अभियंताओं के साथ आयोजित बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सड़क, सीवर, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से कनिष्ठ अभियंताओं को फील्ड में सक्रिय रहने और किसी भी खराबी को शिकायत दर्ज होने से पहले ही ठीक कराने को कहा गया।

पोर्टलों पर लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटान जरूरी

बैठक में आयुक्त ने ‘म्हारी सड़क’ पोर्टल और ‘सीएचएस’ पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी लंबित शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। लंबित मामलों से निगम की कार्यप्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसलिए समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए।

ऐसी कार्यशैली अपनाएं कि शिकायत की नौबत न आए

आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि लक्ष्य केवल शिकायतों का निपटान करना नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसी व्यवस्था विकसित करनी चाहिए जिससे नागरिकों को शिकायत करने की आवश्यकता ही न पड़े। सक्रिय निगरानी, नियमित निरीक्षण और समय पर मरम्मत कार्यों से शहर की मूलभूत सेवाओं को सुचारू रखा जा सकता है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी क्षेत्र में समस्याएं लंबे समय तक बनी रहती हैं तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।