मौसम
02 Mar, 2026

राजस्थान में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी का असर तेज, रात का तापमान भी बढ़ा

राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान में तेजी आई है। बाड़मेर में अधिकतम 36.5 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और गर्मी बढ़ने तथा फिलहाल वर्षा नहीं होने की संभावना जताई है।

जयपुर, 02 मार्च।

राजस्थान में मार्च लगते ही गर्मी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप के साथ अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री सेल्सियस अधिक मापा जा रहा है। सीमावर्ती जिले बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्तमान में सबसे ज्यादा है।

पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दोपहर के समय तीखी धूप के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

बीते 24 घंटों में राज्यभर में मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप रही। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जोधपुर में 35.1, फतेहपुर में 35.5, जैसलमेर में 34.7, बीकानेर में 34.4 और जयपुर में 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

रात के समय भी गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। जैसलमेर में 20, जालोर में 20.7, फलोदी में 19.8, कोटा में 18.8 और जयपुर में 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक आरएस शर्मा के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में वर्षा के कोई संकेत नहीं हैं और तापमान में आगे और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अनुमान है कि होली के बाद गर्मी का असर और तीव्र हो सकता है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।