एशिया-प्रशांत
12 Feb, 2026

तुर्किये की संसद में न्यायमंत्री की नियुक्ति पर विवाद, सदस्यों में झड़प, मारपीट

तुर्किये की संसद में न्यायमंत्री नियुक्ति पर विवाद, सत्ता और विपक्षी सदस्यों के बीच जमकर मारपीट, अकिन गुरलेक और मुस्तफा सिफ्त्सी को नई शपथ।

अंकारा (तुर्किये), 12 फरवरी

तुर्किये की संसद में बुधवार को न्यायमंत्री की नियुक्ति को लेकर विवाद के बाद गंभीर झड़प हो गई। सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गई। दोनों ओर के सदस्यों ने एक-दूसरे पर घूंसों से प्रहार किया। लंदन से प्रकाशित अरबी अखबार अशरक अल-अवसत के अंग्रेजी संस्करण में इस घटना का उल्लेख किया गया है।

अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में विवादास्पद सदस्य की नियुक्ति को लेकर यह झगड़ा हुआ। विपक्षी सदस्यों ने इस्तांबुल के चीफ प्रॉसिक्यूटर अकिन गुरलेक को न्यायमंत्री पद की शपथ लेने से रोकने की कोशिश की। इसके बाद सदस्यों को एक-दूसरे को धक्का देते और कुछ ने तो मुक्के भी मारते देखा गया। अंततः कड़ी सुरक्षा के बीच अकिन गुरलेक को शपथ दिलाई गई।

इसके बाद पूर्वी प्रांत एरज़ुरम के गवर्नर मुस्तफा सिफ्त्सी को भी आंतरिक मंत्री का पद ग्रहण कराया गया।

सरकार ने बुधवार के मंत्रिमंडल फेरबदल का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। नई नियुक्तियां ऐसे समय में हुई हैं जब तुर्किये संभावित संवैधानिक सुधारों पर बहस कर रहा है और दशकों पुराने संघर्ष को समाप्त करने के मकसद से उग्रवादी कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के साथ शांति की पहल कर रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।