रायपुर।
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे वन विभाग की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
मंत्री कश्यप प्रेस वार्ता में विभाग द्वारा अब तक किए गए कार्यों, चल रही परियोजनाओं और आगामी कार्ययोजना का खाका प्रस्तुत करेंगे। वन संरक्षण, व्यापक वृक्षारोपण अभियान, वन्यजीव संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार की प्राथमिकताओं पर भी वे विस्तार से चर्चा करेंगे।
बताया जा रहा है कि राज्य में वन संसाधनों के संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए नई पहल की घोषणा भी की जा सकती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों के प्रश्नों के उत्तर भी मंत्री द्वारा दिए जाएंगे।



