अपराध
06 Mar, 2026

यमुनानगर में घर में घुसकर युवक पर हमला, दो के खिलाफ मामला दर्ज

यमुनानगर के पटेल नगर क्षेत्र में घर में घुसकर युवक पर डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया।

यमुनानगर, 06 मार्च 2026।

यमुनानगर शहर के पटेल नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले एक युवक पर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में युवक और उसके रिश्तेदार घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पवन कुमार ने बताया कि वह पटेल नगर इलाके में किराये के मकान में रहता है और एक फैक्टरी में वेल्डर के रूप में काम करता है।

पवन कुमार के मुताबिक शाम के समय वह अपने कमरे में अपने मामा रविंद्र और विक्की सिंह के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले वरुण, निखिल और एक अन्य युवक अचानक गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए।

आरोप है कि तीनों युवकों के हाथों में डंडे और लोहे की रॉड थीं। घर में घुसते ही उन्होंने पवन कुमार पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार वरुण ने डंडे से उसकी टांग पर कई वार किए, जबकि निखिल ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर प्रहार किया।

घटना के दौरान मकान मालिक की पत्नी बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचीं, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। जाते समय आरोपियों ने दोबारा सामने आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस चौकी हमीदा में प्राप्त शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना शहर यमुनानगर में वरुण और निखिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।