अन्य राज्य
26 Feb, 2026

उत्तर बंगाल के तीन जिलों में पासपोर्ट केंद्रों को बम धमकी, प्रशासन हाई अलर्ट

उत्तर बंगाल के तीन जिलों में पासपोर्ट केंद्रों को बम धमकी, पुलिस हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी, अफरा-तफरी के बाद स्थिति सामान्य।

उत्तर बंगाल, 26 फरवरी।

दक्षिण दिनाजपुर, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी जिलों में गुरुवार को ईमेल के जरिए 19 पासपोर्ट केंद्रों को उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन ने तत्काल हाई अलर्ट जारी किया।

दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट पोस्ट ऑफिस में कोलकाता रीजनल कार्यालय से अलर्ट संदेश मिलने पर कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और बम निरोधक टीम ने पूरे परिसर की तलाशी ली।

बालुरघाट के बाद कूचबिहार पोस्ट ऑफिस और जलपाईगुड़ी पोस्ट ऑफिस को भी धमकी भरा ईमेल मिला। सभी स्थानों पर पुलिस ने मेटल डिटेक्टर और स्निफर डॉग के साथ तलाशी अभियान चलाया। किसी भी संदिग्ध वस्तु के न मिलने के बाद स्थिति सामान्य घोषित की गई।

सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत और संभावित साजिश की गहन जांच कर रही हैं। प्रारंभिक तौर पर इसे शरारती तत्वों की हरकत माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।