अन्य राज्य
16 Feb, 2026

डायवर्सन गड्ढे में गिरकर वृद्ध की मौत, ग्रामीणों में हंगामा

पश्चिमी सिंहभूम के रायकेरा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान डायवर्सन के गड्ढे में गिरने से लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया।

पश्चिमी सिंहभूम, 16 फ़रवरी।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे में लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध गिरने से मृत्यु हो गई। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। सोमवार को सूचना मिलने पर मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार विजय कुमार साहू और उनके प्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि करीब डेढ़ माह पहले सड़क पर डायवर्सन बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन वहां सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए और निर्माण कार्य में कोई तेजी नहीं आई।

इस मामले में ठेकेदार के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार शर्मा ने स्वीकार किया कि सड़क पर पांच स्थानों पर डायवर्सन के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से अनुमति नहीं मिलने के कारण आगे का कार्य लंबित है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।