जम्मू, 21 फरवरी।
नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौबाद पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान यावर फैयाज को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।
20/21 फरवरी की दरमियानी रात को ओल्ड यूनिवर्सिटी कैंपस रोड, कैनाल रोड पर नाका लगाया गया। तवी बांध से आते संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने देखा। वह भागने का प्रयास करने लगा। तुरंत पीछा कर उसे हिरासत में लिया गया।
तलाशी में उसके पास हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपनी पहचान यावर फैयाज, डेलगाम वाटरगाम, अनंतनाग बताई। पुलिस ने एफआईआर 32/2026, धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
एसएचओ इंस्पेक्टर विकास हंस, डीएसपी मुख्यालय और एसपी सिटी नॉर्थ के पर्यवेक्षण में अभियान चला। जम्मू पुलिस ने कहा कि नशीले पदार्थों के तस्करों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


