अन्य राज्य
17 Feb, 2026

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन: आरडीजी और सेवा विस्तार पर गरमाएगा सदन

सदन में प्रश्नकाल में सेवा विस्तार, सड़क और पेयजल योजनाओं पर सवाल, 16वें वित्त आयोग के आरडीजी मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष की बहस जारी रहेगी।

शिमला, 17 फरवरी।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को दूसरे दिन कई अहम चर्चाओं और विधायी कार्यों के साथ आगे बढ़ेगा। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी, जिसमें विधायक सेवा विस्तार, सड़क और पेयजल योजनाओं सहित विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल पूछेंगे।

सत्र में 16वें वित्त आयोग द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद करने के मुद्दे पर भी चर्चा जारी रहेगी। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है।

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा भी शुरू होगी। सत्ता पक्ष सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को उजागर करेगा, जबकि विपक्ष नीतियों और वित्तीय मुद्दों पर सवाल उठाएगा।

प्रश्नकाल में अधिकारी और कर्मचारियों के सेवा विस्तार, दिव्यांग योजनाएं, सहकारी सभाओं की स्थिति, प्रदेश की सड़कों की हालत, पेयजल योजनाओं की प्रगति तथा पिछले मानसून के नुकसान और राहत कार्यों जैसे विषयों पर जवाब मांगेंगे। संबंधित मंत्री सदन में विधायकों के सवालों का जवाब देंगे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।