उत्तर प्रदेश
26 Feb, 2026

बरेली की प्लाई फैक्टरी पर आयकर विभाग ने छापा, यूपी और उत्तराखंड के कई ठिकानों पर जांच जारी

बरेली की पांचजन्य प्लाई बोर्ड फैक्टरी पर आयकर विभाग ने गुरुवार तड़के छापा मारा, यूपी और उत्तराखंड के कई ठिकानों पर टीमें जांच में जुटी।

बरेली, 26 फरवरी

उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के भगवानपुर फुलवा गांव स्थित पांचजन्य प्लाई बोर्ड फैक्टरी पर गुरुवार तड़के आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। सुबह करीब पांच बजे विभाग की गाड़ियों का काफिला फैक्टरी गेट पर पहुंचा और टीम ने अंदर घुसते ही जांच शुरू कर दी। अचानक हुई इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की करीब 10 टीमें एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर सक्रिय हुईं। फैक्टरी मालिक रवि नोमानी के आवास सहित उनकी अन्य औद्योगिक इकाइयों पर भी दबिश दी गई। बताया जा रहा है कि कार्रवाई का दायरा उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड तक फैले कारोबारी प्रतिष्ठानों तक है। टैक्स चोरी की आशंका के चलते यह समन्वित छापेमारी की गई है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। फैक्टरी परिसर के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। अंदर आयकर अधिकारी खातों, कंप्यूटर डाटा और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन पड़ताल में जुटे रहे।

छापेमारी के कारण फैक्टरी का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। सुबह की पाली में पहुंचे मजदूरों को गेट से ही लौटा दिया गया। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने बताया कि मजदूरों के प्रवेश पर सुरक्षा बलों की ओर से रोक नहीं थी, बल्कि प्रबंधन ने एहतियातन संचालन बंद रखा।

इस हाईप्रोफाइल कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में खलबली मच गई है। कारोबारियों में बेचैनी है और सबकी नजरें जांच के नतीजों पर टिकी हैं। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। प्लाई बोर्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर अग्रवाल ने कहा कि आयकर विभाग की कार्रवाई से उद्योग जगत में हलचल है। हमारा मानना है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। यदि कहीं अनियमितता है तो कानून अपना काम करे, लेकिन ईमानदार कारोबारियों को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि इस छापेमारी को लेकर आयकर विभाग की ओर से अधिकृत बयान नहीं दिया गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।