नाहन, 21 फरवरी 2026
तस्करी में शामिल आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। वन विभाग की टीम आगे की जांच में जुट गई है और मामले की शिकायत पुलिस को दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8 बजे माजरा वन क्षेत्र की टीम ने सिंगलवाला रोड पुरुवाला के पास नाका लगाकर जांच अभियान चलाया था। इसी दौरान संदिग्ध कार नंबर HP-17 D 0386 को रोका गया। जांच करने पर वाहन में अवैध रूप से खैर की लकड़ी भरी मिली, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत कार को कब्जे में ले लिया।
वन अधिकारी ने कहा कि खैर की तस्करी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई जाएगी और आरटीओ विभाग से वाहन की विस्तृत जांच करवाई जाएगी, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि वन विभाग अवैध खनन, अवैध माइनिंग और वन कानूनों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।


