नाहन, 17 फरवरी।
जिला सिरमौर के सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी ने अपील करते हुए कहा है कि जिन पेंशनरों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन नहीं कराया है, वे 28 फरवरी 2026 से पहले आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर प्रक्रिया पूरी करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में संबंधित पेंशनर को अपात्र या अनुपलब्ध मानते हुए उसकी पेंशन स्थायी रूप से बंद की जा सकती है।
इसके अलावा जिन असहाय पेंशनभोगियों का आधार कार्ड नहीं बना है या अपडेट की आवश्यकता है, वे संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर आवश्यक सुधार करवा सकते हैं।
ई-केवाईसी से जुड़ी जानकारी या किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए लाभार्थी जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक या संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन ने सभी पात्र लाभार्थियों से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि पेंशन का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।


