नगांव (असम), 21 फरवरी।
नगांव जिले में शनिवार को जालुकबारी से माजुली जा रही बस अनियंत्रित होकर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
पुलिस के अनुसार बस सड़क के किनारे एक पेड़ से टकराई, जिससे बस में सवार 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



